Sunday, August 16

पनीर सन्देश

gg

सामग्री


  • 200 ग्राम पनीर
  • 200 ग्राम शक्कर
  • 50 ग्राम सुखे मेवे बारीक कटे हुये
  • थोड़ा सा केसर

विधि


पनीर को अच्छी तरह से मसल लें | अब कढ़ाई गर्म करेंं । इसमें पनीर और शक्कर मिला कर अच्छी तरह से पकायेंं ।

शक्कर घुल जाए, ध्यान रहे कि पनीर का रंग न बदले। गैस से कढ़ाई नीचे उतारेंं। अब कोई भी साँचा लेकर उसमें मिश्रण को हाथ से लेकर दबा दें। जब वह ठंडा हो जाये तो उसे प्लेट में निकाल लेंं तथा मेवे की कतरन उस पर सजा दें। केसर को भिगो कर रख देंं तथा अंत में उस पर केसर के पानी के छीटें डाल दें।

एक सरल स्वादिष्ट  मिठाई  तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *