X

विक्स के 15 हैरान कर देने वाले फायदे – vicks ke fayde

दोस्तों आज तक विक्स को हम सर्दी जुखाम के लिए उपयोग करते आये हैं | हर घर में आसानी से मिलने वाला यह बाम सिर दर्द दूर करने के लिए भी जाना जाता है | पर इनके अलावा विक्स के और भी काफी सारे अनोखे फायदे हैं जो काफी कम लोग जानते हैं | तो आइये आज हम आपको विक्स के उन गुणों के बारे में बताते हैं |


vicks ke fayde

1 -> पालतू जानवरों से बचाव –

– दोस्तों हमारे घर में पालतू जानवर तो होते ही हैं | वह हम सब को काफी पसंद भी होते हैं पर कभी कभी वह हमें कुछ ज्यादा ही परेशान कर देते हैं | उनसे उस वक्त बचने  के लिए अपने आस पास की जगह पर विक्स वेपुरब लगा दीजिये इससे वह आपसे दूर भाग जाएँगे | दरासल उन्हें विक्स की खुशबू से एलर्जी होती है | वह इसे ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं कर सकते इसलिए इस समस्या का विक्स एक बेहतरीन इलाज है |

2 -> कटने या घाव पर असर –

विक्स का प्रयोग आप इसमें चुटकी भर नमक मिलाकर हल्की चोट पर, कटने पर या खून रोकने के लिए भी कर सकते हैं | इससे खून तुरंत बंद हो जाता है |

3 -> मच्छरों से बचाव

यदि आप मच्छरों से परेशान हो गए हो तो अपने आस – पास हाथ पैर पर हल्की – हल्की विक्स लगा लीजिये | इससे मच्छर आपके पास नहीं आएंगे |

4 -> चेहरे के कील मुहाँसे –

अब आप सोच रहे होंगे कि विक्स हमारे चेहरे के लिए कैसे लाभदायक है | तो यह सच है जिस जगह पर कील फुंसी हो गई हो तो वहाँ आप जरा सी विक्स लगा कर रात को सो जाइए सुबह तक वह दब जाएगी और धीरे- धीरे ठीक हो जाएगी |

5 -> चेहरे के निशान –

चेहरे पर यदि काले दाग धब्बे हो गए हैं तो उन पर हल्की हल्की विक्स लगाएँ | कुछ ही दिनों में चेहरे से सब दाग हट कर चेहरा साफ हो जाएगा |

6 -> बारिश के कीट पतंगों से छुटकारा –

दोस्तों बारिश के दिनों में कीट पतंगे काफी परेशान करते हैं | उनसे बचने के लिए आप विक्स का प्रयोग कर सकते हैं |

7 -> कीड़े के काटने पर –

यदि किसी प्रकार के कीड़े ने काट लिया हो तो तुरंत वहाँ विक्स से मसाज कर दीजिये यह कीड़े के जहर को खत्म करके सूजन को भी कम कर देती है |

8 -> मक्खियों को भगाने के लिए –

गर्मी के दिनों में जरा सा कुछ खाते नहीं कि मक्खियाँ परेशान करने चली आती हैं | लाख हटाने भगाने से भी कभी कभी मक्खियाँ नहीं जाती तो इसमें आपको करना यह है कि विक्स को इस तरह से आस पास लगाएँ कि उसकी खुशबू हर जगह फैल जाये | इससे मक्खियाँ परेशान हो कर आस पास नहीं आएंगी |

9 -> फंगस और बैक्टीरिया –

दोस्तों कभी कभी हमारे शरीर पर सफाई ना करने से फंगस या किसी प्रकार का इन्फेक्शन हो जाने से दाने हो जाते हैं जो कभी- कभी बड़ा परेशान कर देते हैं | इसके लिए भी आप विक्स को थोड़ा सा अपने हाथ पर लगा कर उस स्थान पर लगा लीजिये आपको तुरंत परिणाम मिलेंगे |

10 -> दर्द से निजात – 

किसी भी तरह के दर्द में भी विक्स काफी लाभकारी है | कई लोगों को इसे नाक या सिर पर लगाने से परेशानी होती है वह रात को इसे अपने पाँव के तलवों पर लगा लीजिये और जुराबे पहन कर सो जाइए सुबह तक दर्द गायब हो जाएगा |

11 -> स्ट्रेच मार्क्स को दूर करें –

महिलाओं को ज़्यादातर प्रेग्नेंसी के समय स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है | यह धब्बे काफी गंदे लगते हैं | इससे शरीर की सुंदरता खराब हो जाती है | इसे आसानी से खत्म करने के लिए आप विक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं |


12 -> फटे हाथ पैरों के लिए –

सर्दियों में हवा के बदलाव से हाथ पैर फट जाते हैं | ज़्यादातर महिलाएँ एड़ियाँ फटने से परेशान रहती हैं | एक बार विक्स का इस्तेमाल कीजिये | कुछ दिन नियमित इसके प्रयोग से फटी एड़ियों में आराम मिलता है |

13 -> कान दर्द –

यदि किसी वजह से आप के कान में दर्द हो रहा हो तो थोड़ी सी विक्स को आप कान के आस-पास लगायें इससे तुरंत कान दर्द में आराम मिल जाता है |

14 -> मांसपेशी खिच गई हो –

यदि खेलते हुए या भागते हुए आपकी मांसपेशी खिच गई हो तो उस जगह पर विक्स से हल्के हाथों से मसाज करें और उस जगह को गरम पट्टी से बांध कर रखें | आपको काफी आराम मिलेगा |

15 -> पेट की चर्बी को करे फटाफट कम –

आज कल एक्स्ट्रा फैट की समस्या से लगभग  हर इंसान परेशान है तरह तरह के उपाय करते हैं | दवाइयाँ खाते हैं वर्जिश करते हैं पर कोई फायदा नहीं होता तो चलिये आज हम आपको एक बाम के बारे में बताने जा रहे हैं | जिससे बहुत जल्दी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे |

  • 1 चम्मच विक्स
  • 1 कपूर की गोली बारीक पीसी हुई
  • 1 चम्मच कोई भी एल्कोहल
  • 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा इन सब को अच्छे से मिक्स कर लीजिये और एक डिब्बी में बंद करके इसे रख लीजिये |

रात को आपको इसे अपने पेट पर अच्छे से लगाना है और पेट को ट्रांसपरेंट पोलीथीन से टाइट बांध देना है और सो जाना है | यह आपको नियमित रूप से 7 दिन करना है | आप देखेंगे आपका एक्स्ट्रा फैट तेजी से कम हो रहा है |


तो दोस्तों ये थे विक्स के कुछ अनोखे फायदे | उम्मीद है आपको जरूर पसंद आए होंगे | इस जानकारी को आगे शेयर करना ना भूलें |

पढ़ने के लिए धन्यवाद |

Shweta Negi: श्वेता नेगी allnewsfun.com वेबसाइट की ऐडमिन हैं । ये एक अच्छी ब्लॉगर भी हैं । ये सभी विषयों पर लिखती हैं पर इनकी विशेष रुचि फूड रेसिपी और हेल्थ टिप्स में है ।
Related Post