Sunday, August 16

करीना के बच्चे का नाम आखिर क्यों छा गया सोशल मीडिया में…..जानिये सच

 untitled-1dcd
  नवाब खानदान में नन्हा मेहमान आ चुका है। रॉयल फैमिली ने इस नए सदस्य के स्वागत की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। नवजात बच्चे के पिता सैफ अली खान इस बारे में क्या सोचते हैं। सैफ ने अपने मन की बात फैन्स के साथ शेयर की है। उनकी खु़शी का ठिकाना नहीं हैं। वो अपने बच्चे को रॉयल जिंदगी देना चाहते हैं। इसके लिये उन्होंने काफी तैयारी की है।

करीना कपूर और सैफ अली खान के घर बेटे ने लिया जन्म जी दोस्तों आप ने सही सुना है मंगलवार की सुबह पटौदी खानदान के लिये खुशिया लेकर आईं हैंं। सब जगह खुशियों का माहौल है। सोमवार को मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीना कपूर को भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीना कपूर की डिलीवरी हो जायेगी और वही हुआ सुबह 7 बजे करीना कपूर ने एक बच्चे को जन्म दिया ।

untitled-1

इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी भीड़ और सोशल मीडिया पर सब बस करीना और उनके आने वाले बेबी के लिये दुआए मांग रहे थे। सैफ अली खान ने भी इस प्यार के लिये सबका शुक्रिया अदा किया और आने वाले क्रिस्मस और नववर्ष के लिये सबको शुभकामनाएं दी।

करीना के माँ बनने कि खुशी में सबसे पहले करण जौहर ने उनके बाद करिश्मा कपूर और फिर उनकी खास दोस्त ने उन्हें बधाई दी। इस बीच करीना कपूर के साथ उनके बेटे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पापुलर हो रही थी। अब इस तस्वीर में कितनी सच्चाई हैं। ये तो वक्त ही बतायेगा | बस इतना जरुर सच है की करीना ने बेटे को जन्म दिया है। अपने बेटे के जन्म के बाद सैफ अपने बेटे के लिये एक रॉयल नर्सरी का इंतजाम कर रहें हैं । जिसकी तस्वीर आप यहां देख सकते हैं|

ccc

इस बात का खुलासा खुद नवाब ने सोशल मीडिया में किया हैं। अपनी खुशी को बाँटते हुए सैफ ने कहा की वह बेहद खुश हैं की उनके यहां पुत्र ने जन्म लिया हैं। साथ ही उन्होने यह भी बताया की करीना और उनका बच्चा बिलकुल सही सलामत है। आपको बता दे दोस्तों की करीना कपूर ऐसी एक्ट्रेस हैंं, जिन्होंने प्रग्नेंसी के दौरान भी लगातार फिल्मों में काम किया हैं । इन्होने सोनम कपूर के साथ ”वीरे दी वेडिंग’और शाहिद कपूर कें साथ उड़ता पंजाब’ में काम किया था।

अब नाम की बारी आई तो  इनके बेटे के नाम सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गया । इन्होने अपने बेटे का नाम ‘तैमूर अली खान पटौदी ‘रखा लेकिन इस वक्त करीना के बेटे के जन्म की खुशी से ज्यादा यह खबर मीडिया पर इस बात को लेकर ज्यादा चर्चा में है की इन लोगो ने बच्चे का नाम तैमूर क्यों^ रखा क्योंकि सबको इस नाम से सिर्फ उस बादशाह तैमूरलंग की ही याद आती है । जिसने 14वीं शताब्दी के अंत में हिन्दुओं परआक्रमण किया था, और जिसने लाखों गैर-मुस्लिमों को मरवा दिया था। सोशल मीडिया पर इस नाम को बिल्कुल भी पसन्द नहींं किया जा रहा हैंं। अब देखते है यह नाम कितने समय तक सोशल मीडिया पर छाया रहता हैंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *